महिला समिति की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 30, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह स्थित नया सर्किट हाउस में शनिवार को महिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमिला मेहरा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में समिति की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई। जिसमें 1. महिला संगठन को प्रखंड स्तर से पंचायत स्तर तक मजबूत करने एवं सक्रिय करने पर जोर दिया गया। 2. झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुँचाने और उनके लाभ दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
3. आगामी अमृत कलश यात्रा एवं गुरुजी के अंतिम जीवंत यात्रा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और महिलाओं की व्यापक सहभागिता पर विशेष चर्चा हुई।वही इसके अलावे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि महिलाओं को संगठित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी की दिशा में और अधिक सक्रिय किया जाएगा।बैठक में सचिव ज्योति सोरेन,पूजा मुर्मू, तामसी कुमारी, सुबोदी देवी, शांति मुर्मू, माला देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, पार्वती देवी समेत कई सदस्याएँ शामिल हुईं।