गिरिडीह में प्रेम विवाह के बाद घरेलू विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 26, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रेम विवाह कर साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद के चलते खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड सात नंबर में सोमवार को पति ने पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम गोपी दास है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, कंचन देवी और गोपी दास ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। रविवार को विवाद बढ़ने पर कंचन अपने बच्चों को लेकर घर छोड़ दी थी।
इसके बाद सोमवार को दोनों को थाना बुलाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में मामले को सुलझाया गया और पति-पत्नी को घर भेज दिया गया।बताया जाता है कि थाने से लौटते समय सास आगे-आगे चल रही थी, जबकि पीछे कंचन और गोपी थे। इसी दौरान अचानक गोपी ने धारदार हथियार से कंचन पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। घटना स्थल पर ही कंचन की मौत हो गई।इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रेम विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव चल रहा था, जो आखिरकार इस दर्दनाक वारदात का कारण बना।