Type Here to Get Search Results !

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक संपन्न, गांडेय कमिटी का हुआ गठन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव स्थित रघुनंदन मिश्रा के आवास पर रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर पाठक ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष हेमंत पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और स्वास्ति वाचन से हुई।बैठक में मुख्य रूप से महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और प्रदेश महामंत्री शरद भक्त मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी 10-11 जनवरी 2026 को गिरिडीह में शाकद्वीपीय महाकुंभ, जिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के सभी सदस्यों से मासिक सदस्यता शुल्क लेने और पारिवारिक सर्वेक्षण करने पर भी सहमति बनी।बैठक में गिरिडीह जिला मुख्यालय में शाकद्वीपीय भवन और संस्कृत विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, वहीं महामंत्री शरद भक्त ने कहा कि संस्कृत विद्यालय की स्थापना से समाज के सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्थान को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से गांडेय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इसमें विपिन मिश्रा को अध्यक्ष, दिलीप मिश्रा को सचिव, हदय नारायण पाठक को कोषाध्यक्ष, मानस कुमार मिश्रा व प्रभु दयाल मिश्रा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार मिश्रा, भास्कर पाठक व बिरची नारायण मिश्रा को संयुक्त सह सचिव, अशोक मिश्रा व विनोद मिश्रा को संरक्षक, जबकि सुशील कुमार मिश्रा और उज्ज्वल कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा राजीव कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, चाहत कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, केदार मिश्रा और अभिषेक मिश्रा को सदस्य बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।बैठक में अयोध्या के महाराजा सह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनोनीत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य विमलेंद्र मोहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।अहिल्यापुर, जोगनियाटांड़, चितरपोकी सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.