संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, गिरिडीह टावर चौक पर पुतला दहन।
SHIKHAR DARPANSunday, August 24, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केन्द्रीय समिति के निर्देश पर रविवार को गिरिडीह जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर टावर चौक पहुंचा गया। यहाँ केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महालाल सोरेन ने की, जबकि संचालन अजीत कुमार पप्पू ने किया। मौके पर पूर्व विधायक केदार हाज़रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
*नेताओं के बयान:- पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने कहा – “संविधान संशोधन विधेयक 2025 लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला है। यह जनता की मूल भावना और अधिकारों के खिलाफ है। झामुमो हमेशा संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। केन्द्र सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।” वही महालाल सोरेन ने कहा – “संविधान से छेड़छाड़ देश की लोकतांत्रिक संरचना पर सीधा प्रहार है। झामुमो किसी भी संविधान विरोधी कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा। झारखंड की धरती से आंदोलन की चिंगारी पूरे देश में फैलेगी।
इस दौरान शहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, प्रणव वर्मा, कोलेश्वर सोरेन, नुनूराम किस्कू, दिलीप रजक, विजय सिंह, राकेश रॉकी, हलधर राय, चाँद रशीद, चांदमल मरांडी, प्रधान मुर्मू, सुमित कुमार, राकेश रंजन, ओम प्रकाश वर्मा, भैरव वर्मा, अभय सिंह, शिवम आजाद, मो. मज़ीद, इम्तियाज़ अख़री, नारायण यादव, मो. हसनैन, मो. आबिद, अशोक राम, किसुन सोरेन, अनवर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।टावर चौक पर हुआ यह विरोध प्रदर्शन गिरिडीह में चर्चा का विषय बना रहा और पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म कर गया।