Type Here to Get Search Results !

शाश्वत ट्रस्ट के द्वारा पीरटांड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में जरूरतमंदो के बीच कम्बल का किया गया वितरण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन शाश्वत ट्रस्ट के द्वारा गुरुवार को पीरटांड़ के सुदूरवर्ती इलाको में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। माघ माह के कोहरा और शरद हवा के ठंड को देखते हुए चौबीस तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली पावन तपोभूमि श्री सम्मेद शिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट के परोपकारी कार्य “कम्बल वितरण”का दुसरा आयोजन जगदीश जैन-पानीपत के सौजन्य से ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन-गाजियाबाद, महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा-हजारीबाग के निर्देष पर पुनः मधुबन के निहारिका प्रागंन एवं पीरटांड प्रखण्ड के सभी वृद्ध, असहाय महिलाओं-पुरूषों के बीच ट्रस्ट की ओर से कबंल का वितरण किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सी.ए. महेन्द्र कुमार जैन, पीरटांड के अंचलधरीकारी गिरिजानंद किस्कु, मधुबन थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रबंधक देवेन्द्र जैन व मधुबन के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की सुरुआत कि गई । महेन्द्र जैन ने अपने संबोधन में कहा की ट्रस्ट अपने जनकल्याणकारी कार्य के निमित लगातार इस क्षेत्र में कई परोपकारी कार्य कर रही है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा हैं।

ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया आज लगभग 510 जरूरतमंदो को कम्बल दिया गया है आगे भी ट्रस्ट इस क्षेत्र के जरूतमंदो तक पहुंच कर उनके लिए कई जनकल्याणरी कार्य का योजना बना रही है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल सके ।अंचालाधिकारी ने कहा ट्रस्ट का यह कार्य काफी सरहानीय है, हमे मानव के रूप में जन्म मिली इस का गर्व है लेकिन हम मनाव की सेवा कैसे करे इस विषय पर ध्यान देने की आवष्यकता है, पीरटांड सुदूरवर्ती क्षेत्र है जहां के बच्चे बाहरी दुनियां से कोई सरोकार नहीं रख पाते है ऐसे बच्चों के बौधिक उत्थान के लिए भी हमे प्रयास करना है। इसी क्रम में थाना प्रभारी और अन्य ने भी अपने संबोधन में शाश्वत ट्रस्ट के कार्य की सराहन की, मैके पर झरीलाल महतो, लइका तुरी, केसव पाठक, सुजित सिन्हा, पवन शर्मा, पुरन मंझी, अमर कुमार, सुभाष जैन, भोला राम, ओम प्रकाश महतो, ट्रस्ट के ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए सईदी, मुख्य रिशेप्शनिष्ट गंगाधर महतो, शैलेन्द्र पुजारी, अनूप जैन, भोला तीवारी, अशोक दास, मुकेश महतो सहीत ट्रस्ट की पूरी टीम उपस्थित रही, साथ ही साथ इस कार्य को सफल करने के पीरटांड के प्रमुख लोगों का सम्मान ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने किया, कम्बल पाकर सभी बहुत ही खुश दिखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.