Type Here to Get Search Results !

कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जयंती, मंत्री सोनू के साथ सासंद प्रतिनिधि हुए शामिल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया। गिरिडीह डुमरी रोड स्थित पप्रवातांड में कर्पूरी ठाकुर चौक पर जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान मंत्री सुद्विया कुमार सोनू के साथ सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक केदार हाजरा, भाजपा नेता दिनेश यादव, झामुमो जिला संयोजक संजय सिंह, झामुमो नेता शाहनवाज अंसारी, मुखिया शिवनाथ साहू, भाजपा नेता सुरेश मंडल समेत कई लोग इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं मौके पर मंत्री सोनू ने कहा कि बिहार में पिछड़ों की आवाज के रूप में जाने जाते थे कर्पूरी ठाकुर। कहा कि कमजोरो को कर्पूरी ठाकुर ने शुरू से समाज में एक समान उठना और चलना सिखाया। ऐसे में कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर हम सबों का चलना बेहद मायने रखता है। इधर जयंती समारोह को लेकर आयोजन स्थल में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.