कांग्रेस द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 21, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के बिनोद धाम से पेट्रोल पंप तक काँगेस पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गयी।जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। सम्मान मार्च के पूर्व उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं अन्य लोगों द्वारा महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सबो को सम्मान एवं समानता का अधिकार दिया। अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव के प्रति आपत्ति जनक बयान दिया गया है, जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा। बीजेपी द्वारा संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कहा कि उनके सम्मान में 26 जनवरी तक सभी प्रखण्ड में सम्मान मार्च निकाला जाएगा।पंचायत स्तर पर भी यह मार्च होना चाहिए।
साथ ही पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत बनाने का निर्देश दिया।साथ मौके पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी सम्मान मार्च को संबोधित किया।कहा कि जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर का लोकसभा के सदन में अपमान किया गया है वह किसी भी हाल में क्षमा योग्य नहीं है।संविधान रचयिता बाबा साहेब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर साहेब ने देश के लिए जो किया है उनके इस अमूल्य योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई महिला,पुरुष आदि लोग उपस्थित थे।निकाले गए सम्मान पड़ यात्रा में लोगो ने जय भीम जय संविधान, महात्मा गांधी,बाबा साहेब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगा रहे थे।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में धनजय गिस्वामी, सुरेश दास, मुस्तफा अंसारी, इसाक अंसारी, गोपिन,सोनाराम मांझी सहित कइयों का अहम योगदान है।