अस्थाई स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का किया गया शुभारंभ।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 21, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड अन्तर्गत खुखरा पंचायत के बरियारपुर में मंगलवार को अस्थाई स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का शुभारंभ किया गया। अस्थाई स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का पीरटांड़ प्रखंड उप- प्रमुख महेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत प्रसाद, मुखिया सुनैना पाठक,बीपीएम सरिता कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी महेंद्र धाकड़ के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बताते चले कि नवंबर 2022 के बाद पंचायत समिति के हरेक मासिक बैठक में खुखरा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का मांग व प्रस्ताव को पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक के द्वारा उठाने का कार्य किया गया था।
जब तक उपकेन्द्र भवन नहीं बन जाता तब तक अस्थाई रूप से चिकित्सक के बैठने की सुविधा को लेकर बात उठाई गई। उसी के परिणामस्वरूप पिछले साल सितम्बर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का भूमि पूजन होने के साथ भवन बनाना शुरू हुआ। जब तक उपकेन्द्र का भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक एक निजी भवन में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बरियारपुर का संचालन किया जाएगा । शुभारंभ कार्यक्रम में उपमुखिया गोवर्धन रजक, मृत्युंजय सिंह, सुमित कुमार,वार्ड सदस्या टुकनी देवी,उर्मिला देवी ,गजाधर मोहली,हीरालाल सिन्हा,राधानाथ मंडल, नीलकंठ यादव , बलदेव दास, जलालुद्दीन अंसारी व सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित थे।