Type Here to Get Search Results !

बोकारो में मृतक नक्सली की हुई पहचान,मृतक नक्सली पीरटांड़ थाना का है रहने वाला।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

बोकारो में पुलिस और नक्सलियो के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सली पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिसे लेकर बुधवार को पीरटांड़ पुलिस के साथ काफी संख्या में जवान व पुलिस पदाधिकारी मृतक नक्सलि की पहचान के लिए पीरटांड़ के धावाटंड गांव पहुँचे ।  जिसमें एक कि पहचान हो गई है जो पीरटांड़ थाना क्षेत्र के विशुनपुर पांचयत के धावाटांड गांव का है। जिसका नाम मनोज टुडु पिता बाबुराम टुडु है। पुलिस की जांच पड़ताल में पाया गया कि मनोज टुडु बाबुराम टुडु का मंझला पुत्र है जो घर से हमेशा बाहर रहता था।

जब पुलिस ने मनोज के शव का तस्वीर मनोज के भाई फुलचंद टुडु व उसकी पत्नी पार्वती को दिखाया तो दोनो ने पहचान किया। अंतिम में पुलिस ने पुख्ता प्रमाण के लिए मनोज के आधार कार्ड,मतदाता पहचान कार्ड आदि की भी खोजबीन की पर उसका नाम केवल सामूहिक राशन कार्ड में मिला। जिससे सत्यापित हुआ कि बोकारो में मारा गया मनोज इसी गांव का मनोज है।उसके बाद अंतिम में पुलिस ने स्वजनों को बता भी दिया कि उसकी मृत्यु हो गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.