सड़क दुर्घटना में गांडेय सीओ वाहन चालक सहित तीन लोग घयल।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 22, 2025
0
गिरीडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अन्तर्ग दासडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक गांडेय गिरिडीह मुख्यमार्ग के दासडीह पेट्रोल पंप के पास गांडेय सीओ का वाहन और सफारी वाहन के बीच टक्कर हो गई।टक्कर इस्तना जबरदस्त था कि दोनों वाहन खेत में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों वाहन में सवार चार व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।जिस्ले बाद घटना की सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र गांडेय लाया गया।
बताया गया कि गांडेय अंचल अधिकारी के वाहन चालक राजेश कुमार और अंचल के गार्ड ईश्वर मंडल गिरिडीह जिला कार्यालय जा रहे थे इसी बीच दास डीह पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी वाहन ने जोरदार टक्टर मर दी जिसमे दोनों वाहन खेत में जा गिरा। सफारी में सवार शिबू किस्कू, उम्र 25 वर्ष हेमलाल किस्कू, उम्र 38 वर्ष दोनों बैंगाबाद थाना क्षेत्र के पिपरटोल सोनवाडीह के रहने वाले है। दोनों अपने वाहन से गांडेय प्रखंड के जोरसिमर से वापस अपने घर सोनावडीह लौट रहे थे।बात दे कि दुर्घटना सफारी वाहन में एक मोटरसाइकल भी लॉड था।इधर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है।