Type Here to Get Search Results !

बोकारो में हुए मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली का लाया गया शव।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली पीरटांड़ थाना एवं खुखरा थाना क्षेत्र के थे। मारे गए दोनों नक्सलियों के पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम खुखरा थाना क्षेत्र के कोल्हूटाड़ चतरो गांव एवं पीरटांड़ थाना क्षेत्र के विशुनपुर पांचयत के धावाटांड गांव लाया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों नक्सलियों का शव लेकर पुलिस गाँव पहुँची, और शव को परिजनों को सौंप पुलिस वहां से निकलते बनी। वही इस दौरान दोनों गाँवो में मारे गए नक्सली के शव को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी।

*यहाँ यह बता दे कि बुधवार को पीरटांड़ पुलिस एवं खुखरा पुलिस के साथ काफी संख्या में जवान व पुलिस पदाधिकारी मृतक नक्सलि की पहचान के लिए दोनों नक्सली के गांव पहुँचे थे। इसके बाद दोनों नक्सली की पहचान हुई थी। जिसमें एक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के विशुनपुर पांचयत के धावाटांड गांव के मनोज टुडु पिता बाबुराम टुडु बताया गया था। जबकि दूसरे की पहचान  हार्डकोर नक्सली एरिया कमांडर शांति देवी के रूप में किया गया था। जो खुखरा थाना क्षेत्र के कोल्हूटाड़ चतरो गांव की है।

*यहाँ यह बता दे कि बीते दिनों बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान के बाद आज दोनो नक्सलियों के शव को परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.