गिरिडीह में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण।
SHIKHAR DARPANSunday, January 19, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार देर रात जिले के कई थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने धनवान थाना,हीरोडीह थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता से सीधे फीडबैक लिया।साथ ही क्राइम पेट्रोल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। रात्रि को एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मूड में आ गई।
और रात्रि गस्ती एवं जांच अभियान तेज कर दिया। इस दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे लोगों से एसपी ने पूछताछ किया। साथ ही सम्बंधित पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने कहा जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी पैनी नजर है। जिसका जायजा वे लगातार लेते रहेंगे। ताकि कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने जिले वासियों से भी सहयोग करने की अपील की। यहाँ यह बता दे कि एसपी लगातार बिना किसी सूचना के जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लेकर दूर-दराज इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़ते हैं।