प्रवासी मजदूरों की सेफ माइग्रेशन हेतु कार्यशाला का आयोजन।
SHIKHAR DARPANFriday, January 17, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थान सभागार में शुक्रवार को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित प्रवास हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रवासी मजदूरों के हित के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि प्रवासी मजदूरों के सुरक्षित प्रवास को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बताया गया कि प्रखण्डो से मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य तथा विदेश जाते है तथा उनके वहाँ फँस जाने की सूचना प्राप्त होती है। अंतर्राज्यीय प्रवासी कामगार अधिनियम अंतर्गत सभी प्रवासी मजदूरों को बाहर जाने के पूर्व श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है, तथा सभी ठेकेदार जो मजदूरो को राज्य के बाहर या विदेश लेकर जाते है। उन्हें भी श्रम विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही कई अहम जानकारियां भी दी गई। कार्यशाला में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव इत्यादि उपस्थित थे।