सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों को दिया गया कई आवश्यक निर्देश।
SHIKHAR DARPANMonday, January 13, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड सभागार में सोमवार को अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसमें प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी,सभी शिक्षक एवं बाल विकास परियोजना की महिला सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।बैठक में सीओ गिरिजानंद किस्कू ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी वंचित छात्राओं का जल्द से जल्द सावित्री बाई फुले योजना का लाभ दिया जाय।
कहा कि जल्द से जल्द इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय।साथ ही सभी प्रेवेक्षिका को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बताते चले कि सावित्री बाई फुले योजना के तहत सभी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं से बारहवीं तक के प्रत्येक छात्रा को इस योजना का लाभ मिलता है।इसमें मिलने वाले राशि सीधे छात्रा के बैंक खाता में आता है।ताकि इनकी पढ़ाई में कोई समस्या नही आवे।