Type Here to Get Search Results !

15वे वित एवं पंचायती राज योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी गिरिडीह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का संचालन बीडीओ मनोज मरांडी ने किया। बैठक में 15वे वित एवं पंचायती राज के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा  पंचायत वार किया गया।इस क्रम में पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं,15 वे वित में खर्च की गई राशि,मनरेगा योजना,पंचायत ज्ञान केंद्र ,आदि की जानकारी ली गई।साथ ही 15 वें वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में उन्होंने ने टाइड एवं अनटाइड फंड के तहत ली गयी योजनाओं की जानकारी ली।

पूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द लंबित कार्यों को पूरा करने को कहा गया। इसके अलावे पंचायती राज पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुखिया से पंचायत ज्ञान केंद्र के बारे में भी जानकारी ली।जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा सभी मुखिया व संबंधित अधिकारियों को बैठक के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।बैठक में उपरोक्त के अलावे बिशुनपुर मुखिया अनूप मिश्रा,हरलाडीह मुखिया चांद मुनि देवी,कुम्हरलालो मुखिया अनीता वर्णवाल,पालगंज मुखिया शशिबाला देवी,खुखरा मुखिया सुनैना पाठक,सम्बंधित कर्मी सचिन कुमार,कुमार रजक,सिमोन हंसदा,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.