गिरिडीह में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की 129 में जयंती।
SHIKHAR DARPANThursday, January 23, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल,कॉलेज,शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।इस दौरान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी व उनके पराक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़िसा के कटक में हुआ था। नेताजी का जीवन संघर्ष,साहस व देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है।
बताया कि आज हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस दौरान जिले के शहरी क्षेत्र में गिरिडीह कायस्थ महापरिवार के बैनर तले सुभाष चौक पहुंचकर एक एक कर मालार्पण किया,मालार्पण में त्रिभुवन दयाल,सतीश कुंदन,विनय बक्सी,संजीव नाथ, अनूप सिन्हा,विकास सिन्हा,सिंकू सिन्हा,रंजय बरदियार,राजेश सिन्हा आदि मौजूद रहे।समाज मे लोगों ने कहा कायस्थ समाज सभी क्रांतिकारी को नमस्कार करता है। और कायस्थ समाज ने कहा कि ऐसे क्रांतिकारियों को रोज याद करें आज का युवा,तब ही भारत में फिर से आज काले अंग्रेज दहशत में रहेंगे।