गिरिडीह विधानसभा को लेकर भाजपा के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद।
SHIKHAR DARPANMonday, October 21, 2024
0
*विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी : निर्भय शाहाबादी।
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
सोमवार को गिरिडीह स्थित स्वर्ण कॉम्प्लेक्स भंडारीडीह में भाजपा गिरिडीह विधानसभा के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद उपस्थित हुए।इस दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।उद्धघाटन के बाद बीजेपी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए। जिसके बाद दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा है कि बीजेपी ने झारखंड बनाया है और बीजेपी ही इसे संवारेगी।
झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही पार्टी का हर वादा और संकल्प और गारंटी बन जाएगा. राज्य में जीत बीजेपी की ही होनी चाहिए, क्योंकि यह पार्टी के हर कार्यकर्ता के स्वाभिमान का सवाल है।विजय शर्मा गिरिडीह के स्वर्ण कॉम्प्लेक्स में बीजेपी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी के पंच प्रण को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।विजय शर्मा और गिरिडीह से पार्टी के प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।विजय कुमार शर्मा ने गिरिडीह में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।कहा कि झारखंड में बीजेपी की जीत होनी ही चाहिए।बीजेपी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि इस बार पार्टी गिरिडीह विधानसभा सीट के साथ जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहरायगी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सबकी ताकत उनके सीने में भर गई है। इस ताकत को 20 नवंबर को मतदान के दिन उपयोग करके बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर झामुमो सरकार की नाकामियों को बताकर भाजपा के वादों को हर मतदाता को बताने का आह्वान किया। शाहाबादी ने झामुमो सरकार पर अपने कार्यकाल में घोर भ्रष्टाचार, जमीन लूट, महिला उत्पीड़न, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक शोषण और राज्य का विकास बाधित करने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था परिवर्तन को बहुत जरूरी बताया।कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह सीट से बीजेपी के दावेदार रहे दिनेश यादव भी पहुंचे थे। उनके आने से निर्भय शाहाबादी काफी उत्साहित दिखे। दिनेश का स्वागत करते हुए कहा कि अब उनकी ताकत दोगुनी हो गई। कार्यक्रम में संदीप डंगाइच,शरत भक्त,अजय सिंह,अरविंद चंद्र राय,अभय सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा,बबलू साव, विनीता कुमारी, पूनम प्रकाश समेत पार्टी के अन्य अतिथि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।