रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड प्रदेश कमिटी का टाटीसिलवे स्थित हेरीटेज ग्रांट बैंक्विट हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिवेशन महासंघ के रांची जिला ग्रामीण समिति के प्रतिनिधि एवं सदस्यों के देखरेख में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता गढ़वा के वयोवृद्ध इंद्रजीत पाठक ने और संचालन महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सहमंत्री वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने की। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र, बिहार प्रांत के अध्यक्ष गया के सतीश कुमार पांडेय शामिल हुए।
अधिवेशन में पूरे राज्य से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महासंघ के केंद्रीय चुनाव प्रभारी की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।
महासंघ झारखंड प्रदेश के पुनर्गठन में गोला (रामगढ़) निवासी मनोज मिश्र को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पदाधिकारी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम पाठक (गढ़वा) महासचिव शरद चंद्र भक्त(गिरिडीह), सचिव रमेश मिश्र(रातू-रांची), कोषाध्यक्ष सतीश पाठक अधिवक्ता (रामगढ़), संरक्षक मंडल में महेश मिश्र, दिनेश पाठक(रामगढ़), भोलानाथ मिश्र (टाटीसिलवे), मिथिलेश कुमार मिश्र (कठितांड-रांची) बनाए गए। मीडिया प्रभारी सब प्रवक्ता के रूप में रांची के कनक राज पाठक और हजारीबाग के अमरनाथ पाठक चुने गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बोकारो के उपेंद्र दास गुरु, सिमडेगा के अभिषेक शास्त्री, गुमला के अमित कुमार पांडेय,रांची के कृष्णकांत पाठक चुने गए। गिरिडीह जिला अध्यक्ष शरद भक्त के प्रदेश में नियुक्त होने के पश्चात् हेमंत कुमार पाठक को गिरिडीह जिला का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने अशोक कुमार मिश्र को राष्ट्रीय कमेटी में प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश कमेटी का विस्तार 30 दिनों के अंदर कर लिया जाएगा। अधिवेशन में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किया। समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए सभी वक्ताओं ने पूरी ईमानदारी से समाज की उन्नति के लिए महासंघ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कार्य करने पर जोर दिया।अधिवेशन में मुख्य रूप से अशोक कुमार मिश्र, मृत्युंजय पाठक(रातु प्रखंड अध्यक्ष), भगवान मिश्र, रंजीत कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा गजेंद्र नाथ वैद्य, कृष्ण बल्लभ पाठक, शशि कुमार पाठक, हरेंद्र पांडेय, विजय नाथ मिश्रा, मुरलीधर मिश्र, अभय कुमार मिश्रा, श्रीधर मिश्र, आलोक मिश्रा, पंकज कुमार मिश्रा, प्रदीप नाथ मिश्र, अंकित प्रियदर्शी, शशि शर्मा, अतिंद्रनाथ वैद्य, यशवंत मिश्रा, विद्याभूषण मिश्रा,प्रभाकर पाठक, श्यामा चरण मिश्र, चक्रधर मिश्र, कौशल किशोर मिश्रा, गिरधर मिश्र, विकास मिश्रा, संजय मिश्रा, आकाश मिश्र, जय किशोर पांडेय, सुनील कुमार पाठक, विवेकानंद मिश्र, सनुज पाण्डेय, शशि पाठक, उदय कुमार मिश्र, स्वामी दिव्यज्ञान सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि और शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।