जमुआ में कल्पना सोरेन ने किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित।
SHIKHAR DARPANMonday, October 21, 2024
0
जमुआ,शिखर दर्पण गिरिडीह।
जमुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम कारोड़ीह स्थित जमुआ विधायक केदार हाजरा के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।जिसमें सभा को संबोधित करते हुए गांडेय के विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जिम्मेदारी हम सबों को बनती है हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करना है. जिस तरह आप जानते हैं, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रहते हुए षड्यंत्र के तहत बीजेपी वालों ने जेल में डाला था। उन्होंने सिर्फ हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डाला था, उन्होंने झारखंड के स्वाभिमान को जेल में डाला था। इस चुनावी रण में हमें उसे करारा जवाब देना है, भाजपा ने झारखंड के स्वाभिमान को जेल में डालने का काम किया है अब आप तैयार हो जाए, हमारी आधी आबादी, हमारे बड़े, बुजुर्ग, भाई, दादा, हमारे सारे समाज के लोग डट के खड़े हैं, मजबूती से खड़े हैं। आज हमारे साथ एक मजबूत शख्सियत खड़े हैं। इनको मजबूत करने का काम करना है। झारखंड हर एक जगह से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही को मजबूत करना है, ताकि हेमंत सोरेन मजबूत हो, ताकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन मजबूत हो, हमारा झारखंड मजबूत हो। झारखंड नियोजन नीति लाते ही और विधानसभा में पारित करते ही उसे रोकने का काम कौन करता हैं, भाजपा के लोग करते हैं। सरना धर्मकोड लेकर के आते हैं।
उन्हें पारित करने का काम किया, तो उसे रोकने का काम कौन करता हैं, भाजपा के लोग करते हैं। झारखंड में झारखंड मुद्दों की लड़ाई कोई लड़ रहा है तो वह झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ रहा है और साथ में महागठबंधन के लोग भी लड़ रहे हैं। हमारे बेटियों को जो उनका सपना है कि आगे बढ़े सावित्रीबाई फुले से जुड़ने का काम किया है सर्वजन पेंशन हो, योजनाओं की लड़ी लगी हुई है अगर आप काम के दम पर आएंगे तो आप गर्व से बोलिएगा आपका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है क्योंकि वह आपका दादा है, और बेटा हैं और वह अगर झारखंड के बारे में नहीं सोचेगा तो और कौन सोचेगा। वह आपके हक अधिकार के लिए हमेशा वह खड़े हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने बाहरी वालों को झारखंड में लाकर बैठा दिया है। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि अगर राज्य के षड्यंत्र कारिओ का मुक्ति चाहते हैं तो आने वाला चुनाव में तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास झारखंड के बेटा से होगा, हेमंत सोरेन से होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रांति लाने का काम करें और तीर धनुष छाप पर बटन दबाए। कहा कि इंडिया का गठबंधन के महागठबंधन को जीताना है। कहां की हमें सभी वर्गों का साथ चाहिए सामाजिक समरसता बनाने के लिए हेमंत सोरेन को आगे बढ़ाना है और झारखंड में महागठबंधन को जिताना है।
विधायक केदार हाजरा ने कहा कि मैया योजना, दलित, गरीब, शोषित के आंसू पोछने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है। बिजली माफी योजना, सर्वजन पेंशन लाभ देने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों से झारखंड राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए लोगों से तीर धनुष छाप पर बटन लगाकर विजय बनाने की अपील लोगों से की है।मगहाकला पंचायत के मुखिया अबूजर नोमानी ने कांग्रेस छोड़कर झामुमो में शामिल हुए, उनके साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थक सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चीना खान ने किया मौके पर झामुमो के कई वरीय नेता तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,कृष्ण मुरारी शर्मा, अनिल चौधरी ,रंजित राम, महेंद्र कुमार, ओम प्रकाश महतो, मनीरूद्दीन अंसारी, नागेंद्र प्रसाद वर्मा, असगर अली, सिराज अंसारी ,राजकुमार राय, लक्ष्मण महतो, झरी महतो,केदार यादव, जनार्दन राय, श्याम देव हजरा, मुखिया अबूजर नोमानी समेत जमुआ विधान सभा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।