ताराटांड़ के पंडरी में दो वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत।
SHIKHAR DARPANMonday, October 21, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गांडेय प्रखड़ के गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि तीन लोग स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से धनबाद से गिरिडीह होते हुए देवघर जा रहे थे।इसी दौरान पंडरी के समीप गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहे स्विफ्ट बोलेने गाड़ी से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठे तीनो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही दूसरे गाड़ी में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
वही हादसे की जानकारी मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली।और स्थानिए लोगों के साथ मिल कर घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजवाया।साथ ही तीनो मृतकों के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।इस दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दो यूपी के देवरिया जिले के 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो के 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा के रूप में किया गया है।इधर जानकारी मिलने के बाद देवरिया के दोनों मृतकों के करीबी और बनियाडीह निवासी मनोज सिंह और बोकारो के मृतक राजीव रंजन सिन्हा के मकतपुर के रिश्तेदार बंटी बरदियार समेत कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे।