Type Here to Get Search Results !

हेमंत सोरेन ने झारखंड के नौजवानों को ठगने का काम किया:-बाबुलाल।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने रविवार को झारखंडधाम में पूजा अर्चना कर पत्रकारों से बात की।उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ बड़ी समस्या है। कहा कि झारखंड की बदलती डेमोग्राफी चिंता का विषय है। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड वासियों को छला है। कहा कि सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है।उन्होंने कहा कि  पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा  किया था।महिलाओं को ढाई हजार महीना चूल्हा खर्च देने,बेरोजगारों को पांच हजार रुपए हर माह देने का वादा किया था।ये वादे पूरे नहीं हुए। कहा कि घुसपैठ  से डेमोग्राफी बदल रही है।

कहा युवाओं के भविष्य को अधर में लटकाने का कार्य किया है। कहा कि परीक्षाओं में धांधली सर्वविदित है।कहा कि बहाली के नाम पर युवाओं को परेशान किया जा रहा है।युवाओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर बाध्य होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है।धनवार सीट पर संशय के सवाल पर कहा कि गिरिडीह की सभी छः सीटों पर भाजपा  जीतेगी।कहा कि झारखंड में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कहा झारखंड में सत्ता विरोधी लहर है। एनडीए के पक्ष जनता पूरे प्रदेश में है।उनके साथ जमुआ कीभाजपा  प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी सहित भाजपा नेता बम शंकर शर्मा,ऊषा कुमारी,स्थानीय मुखिया आशुतोष कुशवाहा,अशोक यादव,खागी मंडल,रूपलाल दास,जानकी राम ,भानु शर्मा,जगदीश दास सहित कई लोग थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.