Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 115वे एपिसोड मन की बात विनय सिंह के साथ सुने प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा भाजपा नगर मंडल के वार्ड संख्या 5 एवं 6 के हनि हौली ट्रिनिटी स्कूल गिरिडीह के बूथ संख्या 15, 16, 17 पर भाजपा नेता सह सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिकों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की 115 वे एपिसोड मन की बात सुनी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मंन की बात को सुने।जिसमें प्रधानमंत्री के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 31 अक्टूबर की जयंती जो राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है, तथा झारखंड के धरती पुत्र भगवान बिरसा मुंडा से संबंधित अपने विचार व्यक्त करते हुए अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।

साथ में आगामी दीपावली ,छठ पर्व , चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज आदि त्योहारों पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का इंजीनियर विनय कुमार सिंह के शिवपूरी आवासीय कार्यालय पर आगमन हुआ। जहां विनय सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया।इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त गिरिडीह जिले के सभी विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार विमर्श एवं चर्चा की गई।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुनीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा,महिला मोर्चा के पिंकी सिंह, तारा देवी,कुंदन सिंह राजपूत, राजेश पांडे, वीरेंद्र पांडे,आशीष कुमार आदि सैकड़ो भाजपा नेता ,कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.