गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के चुना भट्टी के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमनी की ओर से गिरिडीह की और ज रही अपाची बाइक अचकन असंतुलित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक के बारे में बताया जाता है कि दोनों युवक बेंगाबाद प्रखंड के निवासी है। सड़क दुर्घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे स्थानीय लोगों की एवं राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।वही खबर लिखे जाने तक युवकी का नाम नही पता चल पाया था।