Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों पर कई दिग्गज नेताओं ने किया नामांकन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह में राजनीतिक सरगर्मियां तेज दिखी, क्योंकि सोमवार को गिरिडीह जिले के छः विधानसभा सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन को लेकर हर तरफ उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ देखी गई,साथ ही पूरे जिले में गहमागमी का माहौल रहा।सभी प्रत्याशियों ने पहले शक्ति प्रदर्शन किया।वही नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।

*गिरिडीह विधानसभा*
जहाँ एक और गिरिडीह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने जिले के शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ किया।इसके बाद गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की सुरुआत की।कार्यक्रम समापन के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने 32 गिरिडीह-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।नामंकन के दौरान निर्भय शाहाबादी के साथ हजारों समर्थक पुराने समाहरणालय के बाहर नजर आए।जबकि इनके अलावे आज 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कैंसर जमाल अंसारी निर्दलीय ने 2 सेट में निर्वाची पदाधिकारी, 32 गिरिडीह-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।जबकि गिरिडीह विधानसभा सीट से जयराम माहतो के पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रंतिकारी मोर्चा के नवीन आनंद चौरसिया ने 32 गिरिडीह-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। 

*राजधनवार विधानसभा*                                                  जबकि राजधनवार विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधनवार सीट से नामांकन दाखिल किया। वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे।जहाँ हजारों की संख्या में उनके समर्थक नजर आए।इसके अलावे राजधनवार सीट से निरजंन राय ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।इस दौरान तिसरी के पापीलो गांव से निरंजन राय करीब हजारों समर्थकों के साथ निकले,और राजधनवार के खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।

*जमुआ विधानसभा*
जबकि जमुआ विधानसभा क्षेत्र से देवानंद हाजरा (समाजवादी पार्टी) ने निर्वाची पदाधिकारी 30 जमुआ-सह-अपर समाहर्ता के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

*गांडेय विधानसभा*                                                            साथ ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र से राजेश यादव, (फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी) से निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय विधानसभा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।इसके साथ भी इनके समर्थकों का भीड़ देखा गया।

*बगोदर विधानसभा*
वही बगोदर विधानसभा सीट से भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह ने 2 सेट में निर्वाची पदाधिकारी 29 बगोदर-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। विनोद सिंह के साथ भी हजारों की संख्या में उनके समर्थक नॉमिनेशन के दौरान नजर आए।   

*डुमरी संवाददाता*                                                            डुमरी से सूबे की मंत्री बेबी देवी ने भी अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के साथ भी झामुमो कार्यकर्ताओं एवं लोगों का भीड़ देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.