शाहाबादी के नोमनेशन में उमड़ा लोगों का हुजूम,शिवराज सिंह चौहान भी रहे मौजूद।
SHIKHAR DARPANMonday, October 28, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन चल रहा है।इसी दरमियान गिरिडीह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने जिले के शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ कर आर्शीवाद ग्रहण किया।जिसके बाद गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की सुरुआत की गई।इस दौरान बड़ा चौक से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के और से शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक विशाल जुलुश निकाला गया। भाजपा के झंडे से पूरा बाइक जुलुस पटा रहा। वहीं उनके प्रधान चुनावी कार्यालय के पास जनसभा का आयोजन किया गया।जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।इनके अलावे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बिजय शर्मा,भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय,चुन्नु कांत,विनय सिंह,शरत भक्त,श्याम प्रसाद,अजय सिंह,संगीता सेठ,शालिनी वेशिखियार,प्रो विनीत कुमारी के अलावे कई भाजपा नेता भी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का मूल मंत्र दिया। साथ ही भाजपा के पांच प्राण को भी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया।जबकि प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में आपने देखा कि किस तरह गिरिडीह के साथ साथ राज्य को झामुमो के सरकाए ने राज्य को लूटने का काम किया है।इस लिए आप सभी इस बार भारी मतों से भाजपा को विजय बनावे और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी नेताओं ने बारी बारी से कार्यक्रम को सम्बोधित किया।भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के नोमनेशन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग शामिल थे।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत राय,मिथुन चन्द्रवंशी,दीपक सोवर्णकार सहित कई लोग का शामिल थे।