स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय प्रांगण में मतदाता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
SHIKHAR DARPANThursday, April 04, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय प्रांगण में नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के नेतृत्व में मतदाता हेतु जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। साथ ही चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लोगों को जागरूक किया गया।
मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को मतदाता प्रतिज्ञा हेतु शपथ दिलाई गई। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।