सिहोडीह स्थित नया पुल के नीचे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।
SHIKHAR DARPANSaturday, April 13, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित नया पुल के नीचे शनिवार दोपहर को एक अज्ञात शव देखा गया।शव मिलते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई।जिसके बाद आस पास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और छान बीन शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि नया पुल के नीचे स्थित नाली के पास अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। शव की पहचान होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।खबर लिखे जाने तक सब की पहचान नहीं हो पाई थी।