Type Here to Get Search Results !

एसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में नामजद वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर शनिवार को गावां,अहिल्यापुर,बेंगाबाद थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया। इसी दरमियान अहिल्यापुर थाना पुलिस ने ST-123/11 के लाल वारंटी छोटेलाल मंडल पिता सरयु मंडल गांव तेतरियाताड़ जोरासिमर अहिल्यापुर थाना को गिरफ्तार किया। इसके बाद कागजी कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

वही बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लाल वारंटी समसुद्दीन मिया पिता स्व कातीक मिया एवं बकरीद मिया पिता स्व कातिक माया दोनो ग्राम कजरो थाना बेंगाबाद को गिरफ्तार किया गया।जबकि गावां थाना के कई कांडो में नामजद  स्थाई वारंटी राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव पिता स्वर्गीय रेवत महतो गांव पड़रिया थाना गावां को अग्रिम कार्रवाई हेतु गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।आगे बताया गया कि यह अभियुक्त 16 वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई। सभी गिरफ्तार अभियुक्त को कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.