पत्नी की मौत के बाद पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
SHIKHAR DARPANSunday, April 07, 2024
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली में पत्नी के छोड़ कर जाने के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान चिलगिली निवासी 32 वर्षीय विनोद बर्णवाल पिता गंदौरी लाल के रूप में किया गया है।जानकारी के अनुसार विनोद बर्णवाल का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन उसे कोई संतान नहीं था। वह तिसरी चौक स्थित एक किराना दुकान में काम करता था। पांच माह पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। जिस कारण वह अधिक तनाव में रहने लगा था।इसी बीच शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और अपनी माँ से फोन पर बातचीत की।
उसके माता - पिता बेलवाना के सलगाडीह स्थित पुराने घर में रहते थे। बताया जाता है कि फोन पर बातचीत के दौरान उसने रस्सी बाँधने की बात कही। जिसके बाद उसके माता - पिता ने विनोद के भाई को फोन किया। विनोद का भाई उसे देखने पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।काफ़ी आवाज़ लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला,जिसके बाद और लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि पंखे में रस्सी के फंदे से विनोद का शव झूल रहा था।जिसके बाद तिसरी पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।हालांकि मामला संदेहास्पद न होने व परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप न लगाते हुए आवेदन देने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया।शव को पुनः परिजनों को सौंप दिया गया।