भाजपा कार्यालय गिरिडीह में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANSunday, April 07, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की विधानसभा स्तरीय बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्लस्टर प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, धनबाद विधायक सह गिरिडीह लोकसभा चुनाव प्रभारी राज सिन्हा,एनडीए लोकसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की।
बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सभी जिम्मेदार पदाधिकारीयो से लोकसभा चुनाव सबंधी जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान इस बार 400 पार पर काम करने पर जोर दिया गया।इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया।बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी,प्रकाश सेठ,चुन्नुकांत,प्रो.विनीता कुमारी,शरत भक्त,श्याम प्रसाद,अजय सिंह,अरविंद बर्णवाल, मोतीलाल उपाध्याय शहीत कई लोग उपस्थित थे।