Type Here to Get Search Results !

सभी बीएलओ/पर्यवेक्षक अपने वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह श्रीकांत य. बिसुप्ते की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर उप नगर आयुक्त, नगर निगम, अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास, गिरिडीह, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, बीएलओ/पर्यवेक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह ने सभी संबंधित अधिकारियों को लो परसेंटेज वाले बूथ पर विशेष फोकस देने का निर्देश दिया। साथ ही इन मतदान केंद्रों पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ/पर्यवेक्षक अपने वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही बताया गया कि मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर अथवा स्वयं Voter Helpline App के माध्यम से अपना एवं अपने परिवार के अन्य अर्हतायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है, का जाँच कर सकते हैं, यदि किसी व्यक्ति अथवा उनके परिवार के अन्य अर्हतायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नही है तो वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बताया गया कि मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन अथवा वोटर कार्ड बदलने हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप के महत्व, c-VIGIL App एवं Fake News की पहचान हेतु वेबसाईट व अन्य माध्यमों की जानकारी दी। इसके अलावा निर्वाचन प्रणाली, मतदान के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना है। कोई मतदाता छूटे नहीं इसके लिए समेकित प्रयास किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.