गांडेय और बेंगाबाद में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हो रहा है विरोध।
SHIKHAR DARPANSaturday, April 13, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के कोडरमा संसदीय क्षेत्र के बेंगाबाद और गांडेय में भाजपा प्रत्यासी सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गांडेय और बेंगाबाद के कई गाँवो में भाजपा प्रत्यासी सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है लोगों का कहना है कि काम नहीं तो वोट नहीं। भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को लेकर गांव गांव पहुंची रही है इसी दौरान इनको ग्रमीणों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रमीणों का कहना है कि पांच साल तक कह थे आज चुनाव आया है तो ग्रमीणों का याद आया है। ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं होने का हवाला देकर इनका विरोध किया है। ऐसे में आपको वोट मांगने का कोई अधिकार इन्हें नहीं है। इस दौरान कोडरमा लोकसभा प्रत्यासी अन्नपूर्णा देवी के अलावे गांडेय विधानसभा प्रत्याशी दिलीप वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया गया।लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक ना सुनी। इस पूरे मामले का विडिओ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।