Type Here to Get Search Results !

शिवम स्टील फैक्ट्री में मजदूर की हुई मौत/ आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री का गेट किया जाम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद में शिवम स्टील टीएमटी फैक्ट्री में फार्निंस हेल्पर राजू वर्मा की मौत के बाद ग्रामीणों और असंगठित मजदूर मोर्चा ने शनिवार को मृतक राजू वर्मा के शव के साथ गेट जाम कर दिया। इस दौरान महिलाएं शव पर रोती बिलखती रही। ग्रामीण और मोर्चा के कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे की वो फैक्ट्री के भीतर और बाहर निकलने पर रोक लगा रखा था। लिहाजा आयरन और टीएमटी लोड सारे ट्रक गेट के बाहर ही खड़े रगे। यही नहीं फैक्ट्री मालिक के गाड़ी और कर्मियों तक के गाड़ी को ग्रामीणों और मोर्चा के कार्यकर्ता ने अंदर नहीं जाने दिया। लिहाजा गुस्सा देखते हुए फैक्ट्री मालिक बिनोद अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल समेत तमाम कर्मियो को वापस लौटना पड़ा।इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुँची और मामले की जांच में जुटी गई।

ग्रामीणों और मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण और मोर्चा के कार्यकर्ता बगैर मुआवजा के गेट से हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस और मोर्चा के कार्यकर्ता के  साथ ग्रामीणों के दबाव के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने वार्ता के लिए प्रबंधक को भेजा। फिलहाल दोनो के वार्ता जारी था। जानकारी के अनुशार मृतक उदनाबाद का रहने वाला 47 वर्षीय राजू वर्मा था। और शिवम स्टील फैक्ट्री के फार्निश डिवीजन में करीब पांच साल से कार्यरत था। जानकारी के अनुशार मृतक राजू वर्मा दो दिन पहले ही ड्यूटी के दौरान फरनीस के समीप काम करते हुए गिर गया था। और उसे अंदुरनी चोट लगा गई थी। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए भेजा तक नही। जब घटना की जानकारी परिजनों को मिला, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज के लिए उसे बाहर भिजवाया, जहा दो दिन के इलाज के दौरान राजू वर्मा की मौत शनिवार की सुबह को हुआ। इसके बाद ग्रामीणों और मोर्चा ने फैक्ट्री गेट जाम कर दिया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.