गिरिडीह पुलिस द्वारा साइबर अलराधियो पर नकेल कसने के उद्देश्य लगातार छापामारी अभियान जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है। इसी दरमियान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के बेंगाबाद एवं बिरनी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। उपरोक्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस उपाधीक्षक साइबर आबिद खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पु०अ०नि गुंजन कुमार, पुनित कु० गौतम, गजेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, दामोदर प्रसाद मेहता को शामिल किया गया।छापेमारी टीम के सहयोग से कुल 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-16/2024 दिनांक-31.03.2024 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविन्द मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता धनेश्वर मंडल गाँव बाराडीह थाना-चकाई जिला-जमुई, विशाल मंडल उम्र करीब 20 वर्ष पिता-खेमलाल मंडल ग्राम-बासोडीह टोला करमाटाड़ थाना-बिरनी,चंदन मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता-बासु मंडल ग्राम-महेशपुर थाना-मुफ्फसिल, मेराज अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता-नजबुल हसन ग्राम-मुन्डहरी थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह शामिल है।वही गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 11 सिमकार्ड,1 मोटरसाइकिल
सहित कई समान को जब्त किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु बैंक कर्मी बनकर लोगो को झाँसे में लेकर ओटीपी/पासवड प्राप्त कर उनसे पैसे ठगी करते है।