Type Here to Get Search Results !

लोकसभा आम निर्वाचन एवं 31-गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव 2024 हेतु प्रशिक्षण कोषांग गिरिडीह, द्वारा प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

लोकसभा आम निर्वाचन एवं 31-गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव 2024 हेतु प्रशिक्षण कोषांग गिरिडीह, द्वारा प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण निर्धारित तीन प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण केन्द्र, जहाँ प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित किया जा रहा है, निम्नवत हैं-1.  ओपेन माइंड वर्ल्ड स्कूल, गिरिडीह।2.  हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह।3.  CCL DAV पब्लिक स्कूल गिरिडीह।प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्रों पर 1200-1200 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित है। इस प्रशिक्षण में प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक कर्मियों को EVM परिचालन का गहन परिचय दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में सभी कर्मियों ने स्वयं EVM के तीनों भागों यथा, BU, CU एवं VVPAT को जोडना सीखा तथा उत्पन्न होने वाले समस्याओं का निराकरण करना मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागी मतदान कर्मियों के द्वारा QR कोड स्कैन करके ऑनलाईन आकलन में भाग लिया गया, जिसके परिणामों के आधार पर आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर कराये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार Live Webcasting किया जा रहा है, जिसकी निगरानी एवं अनुश्रवण राज्य निर्वाचन आयोग, जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा लगातार किया जा रहा है।आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुमार राज, ए०. पी०ओ०, रोहित कमल, ए०पी०ओ०, भोला कुमार राय, बी०पी०ओ०, अरविन्द कुमार राय, बी०पी०ओ०, रविन्द्र कुमार, सी०आर०पी०, मनोज कुमार राय, आदित्य झा, खुर्शीद अंसारी, आनंद शंकर, ब्रजेश कुमार गुप्ता, विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह, संतोष कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन नोडल पदाधिकारी-सह-एल०आर०डी०सी० डुमरी, मो० वसीम अहमद, प्रभारी पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुकुल राज, सहयोगी पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अभिनव कुमार सिन्हा, ए०पी०ओ०, के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.