गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद माहतो को बनाया गया उम्मीदवार।
SHIKHAR DARPANThursday, April 04, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद माहतो को उम्मीदवार बनाया गया है।केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से ये सूची जारी की गयी है।गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद माहतो के नाम का एलान होने के बाद झामुमो में खुसी की लहर दौड़ पड़ी है।लोगों ने मथुरा माहतो को उम्मीदवार घोषित करने पर उन्हें बधाई दी। झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे झामुमो ने झारखंड में पहली सूची जारी की है।