Type Here to Get Search Results !

गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।


रविवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कबरीबाद में कुछ लोगो द्वारा अवैध गांजा की तस्करी एवं गांजे को सप्लाई किया जा रहा है। मिली सूचना के आधर पर गिरिडीह एसपी ने निर्देशा पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी एवं नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टिम का गठन करते हुए एफ.एस.टी. टिम के साथ वाहन चेकिंग एवं छापामारी किया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में ग्राम-कबरीबाद में सफेद रंग का स्विफ्ट कार नं0-JH01EU 7039 को रोक कर जाँच किया गया। जांच के क्रम में स्विफ्ट कार में सवार मुरतजा अंसारी,पिता मुबारक अंसारी गाँव बुढियाखाद थाना मुफ्फसिल के पास से 1.700 किलो गांजा तथा दुसरे व्यक्ति मो० दानिस उम्र 29 वर्ष पिता- स्व० जाकिर फरीदी गाँव हेठलापीठ थाना- मुफ्फसिल के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

उपरोक्त दोनो व्यक्ति से गांजा के संबंध में वैध कागजात की मांग की गई परंतु कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं हुआ। पूछताछ के क्रम में बताया की उपरोक्त गांजा गुप्तेश्वर साव उर्फ गुप्ता साव, पिता स्व० रुपचंद साव गांव बाल्टी फैक्ट्री, बरवाडीह के द्वारा बेचने हेतु दिया गया है। इनके निशानदेही पर गुप्तेश्वर साव उर्फ गुप्ता साव के घर में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में इनके घर के बेड रूम में पलंग के निचे छुपाकर रखे गए 18 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके संबंध में गुप्तेश्वर साव उर्फ गुप्ता साव से वैध कागजात की मांग की गई परंतु कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही दिया गया। जिसके बाद बरामद गांज, दो मोबाईल एवं स्विफ्ट कार को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। उपरोक्त तीनों व्यक्तिओं को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद  मुफ्फसिल थाना कांड सं0-126/24 दिनांक-01.04.2024, धारा-20/22 NDPS Act दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.