पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के स्थित न्यु सुमित होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANTuesday, April 02, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास स्थित न्यु सुमित होटल में अवैध शराब छिपाकर रखा गया है एवं इसकी बिक्री कि जा रही है। सूचने के आधार पर गिरिडीह एसपी के निर्देशा पर अंचल निरीक्षक पचम्बा सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी मन्द्र कुमार,नगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रसाद, एवं पचंबा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एफ.एस.टी. टीम के साथ न्यु सुमित होटल में तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में न्यु सुमित होटल के पीछे रुम से पेटी एवं बोरा में छिपाकर रखे गए करीब 24 पेटी विदेशी शराब / बियर के विभिन्न ब्राण्डो के कुली 181 लीटर बरामद किया गया।
होटल में मौजूद कर्मचारी राजदेव दास,पिता चितो दास गाँव मनिकलालो, थाना पचम्बा, लखन कुमार पिता विजय दास, गांव कपरडारडी, थाना पीरटांड़ दोनों का जिला गिरिडीह से वैध कागजात की मांग की गई। इनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया गया की यह होटल सुमित साहु पिता बिनोद प्रसाद साहु, हटिया रोड पचम्बा द्वारा संचालित किया जाता है। जप्त शराब एवं बियर सुमित साहु का है। उपरोक्त के संबंध में पचम्बा थाना कांड सं0 43/24, दिनांक 02.04.2024, धारा 272/273/290 भा०द०वि० एवं 47 (ए) उत्पाद अधि० दर्ज किया गई। एवं दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद न्याय हिरासत में भेज दिया गया।