अवैध तरीके से महुआ ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त।
SHIKHAR DARPANMonday, April 01, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि NH-114A होकर अवैध तरीके से महुआ का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार की रात्री बेंगाबाद थाना अन्तर्गत महुआर मोड के पास वाहनो का सघन जांच पुलिस बल एवं उडनदस्ता दल के द्वारा चलाया गया। इसी क्रम में अहले सुबह एक ट्रक CG15AC-5228 गिरिडीह की ओर से आते हुए दिखा। जिसे पुलिस जवानों द्वारा रोक कर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि ट्रक में भारी मात्रा में (36,220 कि0ग्रा0) महुआ बिना किसी वैध कागजात के परिवहन करते पाया गया। जांच के बाद उक्त महुआ लदे ट्रक को जब्त किया गया। एवं वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया औऱ बेंगाबाद थाना कांड संख्या 55/24 दिनांक 01.04.2024 धारा 272/273/175/414/34 भा०द०वि०, के अंतर्गत दो अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया।