विषेश सम्पर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक ने किया पीरटांड़ प्रखंड का दौरा।
SHIKHAR DARPANSaturday, April 13, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
विशेष संपर्क अभियान के तहत शनिवार को पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँवो का दौरा किया।इस दौरान पूर्व विधायक ने बरदही स्थित बबन सिंह के यहां उनके भाभी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले और सभी को ढ़ाढस बंधाया।जिसके बाद ऊपर बरदही में अवकाश प्राप्त शिक्षक हनुमान सिंह से विशेष संपर्क अभियन के तहत मुलाकात कर मोदी जी के आवाह्न अबकी बार 400 पार पर चर्चा की ,और उपस्थित लोगों से पार्टी के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान करने पर जोर दिया । लछनपुर में लोगों से मुलाकात कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।लछनपुर के बाद उन्होंने गोंदली टाँड में मौजी सिंह के यहां हो रहे एकादशी उद्यापन के कलश यात्रा में उन्होंने भाग लियायज्ञ।
और यज्ञ में वृंदावन से आए पंडित जयदेव कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।गोंदली टाँड के बाद उन्होंने घाटाडीह में अरविंद चन्द्र राय से मिलकर उनके चाची के निधन पर दुःख व्यक्त किया।जिसके बाद वह बिशनपुर में भाग लेकर दुर्गा जी का पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगो के लिए मंगल की कामना किया।बिशनपुर के बाद भलुआ पहरी में पूर्व मुखिया शक्ति सिंह के यहाँ जाकर शोककुल परिवार से मिले।वहाँ से पूर्व विधायक ने घोरचांची स्थित वरुण सिंह के पिता जी के निधन पर परिवार के लोगो से मिलकर दुःख व्यक्ति किया।कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा गिरिडीह लोकसभा विशेष संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक शरत कुमार भक्त,प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, बबलू साव,बसंत सिंह, बबलू सिंह,शमशाद आलम,फलेंद्र सिंह,अभय सिंह,प्रदीप सिंह सहित कई लोग शामिल थे।