विधायक ने किया पारसनाथ मकर संक्रांति मेला का उदघाटन।
SHIKHAR DARPANFriday, January 13, 2023
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में पारसनाथ मकर संक्रांति मेला का उदघाटन भव्य रूप से किया गया। मेला का विधिवत उदघाटन गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, मधुबन मुखिया कविता देवी के अलावे जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरन पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मेला समिति के संयोजक मनोज कुमार अग्रवाल ने पारसनाथ मकर संक्रांति मेला आयोजन का महत्व व इतिहास बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने पारसनाथ मेला मैदान को सुजज्जित करने का भी भरोसा दिया।
गिरिडीह विधायक ने कहा कि मैदान के सौदर्यीकरण के लिए मुख्य सचिव से बात हो गई है,जल्द ही मैदान का सौदर्यीकरण के लिए फंड आवंटित होगा। कहा कि अगले साल बेहतर सुविधा के साथ मेला का आयोजन किया जायेगा। साथ कहा कि मेला मैदान सार्वजिक जगह है सार्वजनिक ही रहेगा। किसी भी किमत में मेला मैदान व्यक्तिगत संपति नही बनेगा। साथ ही मकर संक्रांति के साथ पुरानी कड़वी बातें भूलकर बेहतर तरीके बहाल करने से ही मकर संक्रांति की सार्थकता पूरी होगी। उदघाटन समारोह में हीरालाल महतो, युवराज महतो,कैलाश अग्रवाल, लइका तुरी, चंपा देवी, झरीलाल महतो,बबलू साव , दीपक मेपानी, छक्कन महतो,समेत मकर संक्रांति मेला समिति के सदस्य व पदाधिकारी व सेकड़ो लोग उपस्थित थे।