डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ डुमरी इकाई द्वारा आहुत हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।सभी सहियागण अपने मांगों से संबंधित मांग पत्र एसडीएम और एसडीपीओ को भी सौंपा।उसके बाद सांकेतिक रूप से रेफरल अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप बैठी रही।अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी सहियाओं ने कहा कि सरकार और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग हमारी मांगों पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाये हुए है जबकि हमलोग 24 घंटे काम करते हैं।कहा कि हम सभी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का संकल्प लिये हुए हैं।हड़ताली सहियाओ ने स्वास्थ्य विभाग के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।हड़ताल का नेतृत्व संघ की प्रखंड उपाध्यक्ष मंजु कुमारी व संचालन बबीता देवी ने किया।सहियाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल को आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने अपना नैतिक समर्थन दिया और उचित मांग पर सरकार से पहल करने की मांग की।इस दौरान सहिया पुनीता देवी,झालो कुमारी,गुड़िया कुमारी,सरिता देवी,सगीना खातुन,यशोदा देवी,हेमलता कुमारी,प्रमिला देवी,बसन्ती देवी,ललीता देवी,शांति देवी,बिमला देवी,पिंकी पंडित,मनीषा देवी,ममता देवी,सुनिता देवी,तब्बसुम खातुन,सबिता देवी,कोमल कुमारी,मधुरानी वर्मा,मुनी देवी,ममता देवी,संगीता देवी
आदि दर्जनों सहिया उपस्थित थे।