Type Here to Get Search Results !

सिविल सर्जन ने मिशन परिवार विकास अभियान-॥ के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने मिशन परिवार विकास अभियान-॥ के तहत जागरूकता रथ (सारथी ऑन व्हील) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह (सारथी ऑन व्हील) रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों व गावों में घूम-घूम कर परिवार नियोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेगा। मिशन परिवार विकास अभियान-॥ का आयोजन 11 जनवरी से 31 मार्च 2023 तक किया जाना प्रस्तावित है। मिशन परिवार विकास अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। मिशन परिवार विकास मद, SI. No.46 में प्रत्येक प्रखंड के लिए 50000 रू० 'सारथी ऑन व्हील के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रचार-प्रसार दिया गया है योग्य दम्पति (महिला एवं पुरूष) को परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों से लाभान्वित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें। इसके अलावा सिविल सर्जन ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विशेष रूप से MPW, BEE सहिया एवं ए०एन०एम० के माध्यम से समुदाय स्तर पर जागरूकता रथ के माध्यम से योग्य दम्पति को परिवार नियोजन अपनाने हेतु उत्प्रेरित कर सेवाएं मुहैया करायेगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.