Type Here to Get Search Results !

पूर्व मुख्यमंत्री पं• बिन्देश्वरी दुबे की जयंति मनाई गई।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री,रा•को•म• संघ के संस्थापक सदस्य पं• बिन्देश्वरी दुबे की जयंति समारोह असंगठित इंटक आॅपेन कास्ट इकाई के द्वारा आॅपेन कास्ट के धोबीडीह फुटबाल मैदान में मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष कैसर तौहीद कर रहे थे।वही मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा ने स्व•बिन्देश्वरी दूबे की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला, उन्होने कहा कि गिरीडीह कोलियरी गिरीडीह का धरोहर है जिसको बचाने की जरूरत है।श्री मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे का अतुलनीय योगदान गिरिडीह में है उनके कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी मजबूत एवं सशक्त हुआ है उन्हीं का देन है कि आज गिरिडीह बस स्टैंड एवं गिरिडीह स्टेडियम कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय उनके द्वारा निर्माण कराया गया। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा,मिडिया प्रभारी सरफराज अंसारी , पप्पु कुमार मंडल, अमन बेसरा, राजेश कुमार मंडल, रामेश्वर पासवान उर्फ बबलू, इत्यादी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.