Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक लाख इनामी नक्सली ने किया सरेंडर।

गिरीडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले में एक लाख के इनामी नक्सली कार्तिक महतो ने सरेंडर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक कार्तिक महतो ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के समक्ष शनिवार को संरेडर कर दिया। जानकारी के अनुसार कार्तिक महतो पीरटांड़ प्रखंड के पारसनाथ की तराई वाले इलाके में सक्रिय रहकर कार्य करता था।इस दौरान बड़े नक्सलियों के दस्ते में रहकर उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। कार्तिक महतो मूल रूप से खुखरा थाना इलाके के जिलिंगटांड़ के रहने वाला है। कार्तिक के ऊपर गिरिडीह जिला में कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि कार्तिक महतो कुछ जमीन विवाद  के कारण नक्सली संगठन में शामिल हुआ था।

जमीन विवाद से तंग आकर वो नक्सली संगठन में शामिल हुआ ओर इसके बाद वो शामिल होकर बड़े-बड़े वारदातों को अंंजाम देने लगा।कई वर्षों तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहे कार्तिक का इन दिनों भाकपा माओवादी संगठन से मोह भंग हो चुका था।ओर कुछ समय पहले वह मजदूरी करने चेन्नई चला गया था।लेकिन लॉकडाउन के कारण वह घर आ गया था। इसके बाद वह फिर संगठन से जुड़ गया था।नक्सली कार्तिक महतो जब घर लोटने के बाद जब गांव के लोगों को मिली तो उसे जानकारी मिली कि कई बार पुलिस आयी थी और उसे गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।तभी नक्सली कार्तिक को लगा कि सरेंडर नहीं करेंगे तो उसका इनकाउंटर हो सकता है।मौके पर सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के कमांडेट अच्यूतानंद, एएसपी गुलशन तिर्की, सहायक कमांडेट अजय कुमार और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार मौजूद थे। सभी ने बुके देकर महतो का स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.