बलियारी दुर्गा मंदिर में नव दुर्गा शतचंडी महायज्ञ का आयोजन।
SHIKHAR DARPANWednesday, October 13, 2021
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
नवरात्र के पावन अवसर पर कुसमाडीह पंचायत अंतर्गत बलियारी दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ में ग्रामीणों ने कलस उठा कर क्षेत्र भृमण किया । एवम वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज, हवन, पूजन, आरती के भव्य आयोजन से क्षेत्र देवीमय हो गया है। सुबह के कार्यक्रम में दुर्गा शप्तशती पाठ, हवन आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जीवन को धन्य किया।बलियारी में शतचंडी महायज्ञ समाजसेवी किशोर मंडल के घर मे पंडित दिनेशाचार्य के आचार्यत्व में चल रहा है।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है, उसे शतचंडी यज्ञ कहा जाता है। यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। यज्ञाधीश सूरजदेव रंजन ने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान किशोर मंडल व पत्नी नीतू देवी है।श्री रंजन ने बताया कि यज्ञ की पवित्र अग्नि के माध्यम से हम जो आहुति डालते हैं वो देवताओं तक पहुंचती है और देवता हमें आशीर्वाद देते हैं।इस मौके पर कथावाचक गजेंद्र पांडेय,मुखिया तारा देवी,आशीष मंडल,समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित होकर भजन का आनन्द लिया।