Type Here to Get Search Results !

जिला सहित सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों- विनोद सिंह।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में माले की एक टीम ने आज सदर अस्पताल गिरिडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया तथा सिविल सर्जन से मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की।भाकपा माले ने मांग की है कि सदर अस्पताल गिरिडीह सहित जिले के सभी 13 प्रखंडों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना इस समय बहुत ही ज्यादा जरूरी है।माले की टीम में विधायक श्री सिंह के अलावा पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी थे।माले विधायक ने सिविल सर्जन से कई मुद्दों पर बात की। जिले में डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मियों की वर्तमान उपलब्धता तथा रिक्तियों पर चर्चा की। सदर अस्पताल के दवाखाना का जायजा लिया। पीपी मोड से बन रहे एक्स-रे यूनिट को देखा। कोविड की वर्तमान चुनौतियों के मद्देनजर वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने पर जोर दिया तथा इसके लिए अभियान चलाने की भी बात कही।उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की जितनी आवश्यकता है उस हिसाब से उनकी उपलब्धता नहीं है। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि, वे शीघ्र ही इस जिले की स्वास्थ्य जरूरतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।सदर अस्पताल का जायजा तथा सिविल सर्जन से मुलाकात के बाद माले की टीम ने आम लोगों से अपील की, कि वे कोविड की चुनौतियों को देखते हुए वैक्सीनेशन पर जोर दें। खुद भी वैक्सीन लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कहा कि, जिले में फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और जिला मुख्यालय में बिना रजिस्ट्रेशन के भी 18 प्लस उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन यह सुविधा सभी प्रखंडों में भी चलाए जाने की जरूरत है। टीम ने कहा कि उनकी पार्टी जनहित में वैक्सिन लेने के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.