Type Here to Get Search Results !

साली की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या,सास के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी फरार,दो राज्य की पुलिस खाई से शव निकालने में जुटी है।

चाईबासा,शिखर दर्पण संवाददाता।

कोल्हान क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र में जीजा ने साली की हत्या कर दी और सास के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।थाना क्षेत्र के प्रोस्पेक्टिंग निवासी जीजा रूप सिंह सिधू ने मुर्गापाड़ा हाटिंग निवासी 18 वर्षीय साली मरियम हस्सा की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दिया।इतना ही नहीं,आरोपी जीजा ने साली का शव किरीबुरु के सीमावर्ती ओड़िशा क्षेत्र के जंगल स्थित गहरी खाई में फेंक दिया। इधर सास के साथ दुष्कर्म कर उसके हाथ को गमछा से बांध दिया।सास ने गमछे से बंधे हाथ को खोलकर अपने घर पहुंची और किरीबुरू पश्चिम की मुखिया पार्वती को घटना की विस्तृत जानकारी दी।मुखिया ने जानकारी मिलते ही तत्काल इसकी जानकारी किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार को दी गयी। थाना प्रभारी ने पीड़िता व अन्य के साथ जंगल की ओर गये, लेकिन अंधेरा होने तथा गहरी खाई में शव को फेंके जाने की वजह से वहां तक पहुंचना मुश्किल था।जिस वजह से सभी वापस लौट आये।आज सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुँचीं हैं।उड़ीसा पुलिस की मदद ली जा रही है।समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुई है।वहीं किरीबुरू थाना की पुलिस आरोप की गिरफ्तारी में भी जुटी है।

*घटना के सम्बंध में मृतक़ की माँ ने बताई:-

मृतक मरियम की माँ पीड़िता ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी दिव्या हस्सा से रूप सिंह सिधू की शादी हुई थी।जिससे एक बेटा भी है।बेटी दिव्या की मौत सात-आठ साल पूर्व बीमारी की वजह से हो गयी थी। इसके बाद दामाद रूप सिंह सिधू का ससुराल में आना-जाना लगा रहता था और अधिक समय तक यहीं पर रहता रहता था। रविवार को दामाद के साथ खुद और एक बेटी मरियम ओड़िशा के सीमाक्षेत्र के जंगल में जंगली छत्तू (मशरूम) व कुरकुट्टी (लाल चिंटा) लेने गये थे।मशरूम और कुरकुट्टी लेकर जंगल से घर वापस आ रहे थे,तभी वह दामाद और बेटी मरियम के बीच किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद रूप सिंह सिधू ने बेटी मरियम को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गला काट दिया।इसके बाद मेरे साथ यानी सास पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।दुष्कर्म करने के बाद उसने पीड़िता के दोनों हाथ गमछे से बांध दिया और बेटी मरियम का शव को घसीटते हुए जंगल के रास्ते गहरी खाई की तरफ ले जाकर खाई में फेंक दिया।इसी बीच मौका पाकर वह बंधे गमछे से अपना हाथ छुड़ा कर वह जंगल से भागकर किरीबुरु स्थित अपने घर पहुंची एंव घटना की जानकारी सबसे पहले मुखिया व अन्य लोगों को दी।पीड़िता की शिकायत के बाद किरीबुरु थाना प्रभारी, मुखिया, पंसस व दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल स्थित जंगल में गये जहां मरियम की शव को घटनास्थल से घसीट कर कुछ दूर स्थित लगभग 200 फीट गहरे खाई में फेके जाने का प्रमाण दिखा, लेकिन गहरे खाई के नीचे तक नहीं पहुंच पाने की वजह से शव को बरामद नहीं किया जा सका।इस घटना की सूचना किरीबुरू पुलिस ने ओड़िशा के बोलानी पुलिस को दी, ताकि शव को खोजने में मदद मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.