राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को राजभवन बुलाया। राज्यपाल ने डीजीपी से साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मृत्यु की घटना के संदर्भ में किए जा रहे अनुसंधान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने डीजीपी को अनुसंधान को सही दिशा प्रदान करने का निर्देश दिया।