हेमंत सोरेन ने किया {JVSTV} झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ।
SHIKHAR DARPANWednesday, March 24, 2021
0
रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड विधानसभा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा अब सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण विधानसभा के अपने टीवी चैनल पर होगा. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ-लोकार्पण किया. झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जिसकी विधानसभा का अपना टीवी चैनल है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने इसके लिए विधानसभाध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ और लोकार्पण किया. अब विधानसभा की कार्यवाही का झारखंड विधान के यूट्यूब JvsTv चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा.